
Youth Dead Body Recover In Chhapra: सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। बीते बारह दिनों से लापता एक मंदबुद्धि युवक का शव मंगलवार की दोपहर लगुनी बुढ़िया माई स्थान के समीप एक पुराने पोखरनुमा तालाब से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना से जहां गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
तालाब में तैरते मिला शव
जानकारी के अनुसार, पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोटहा के समीप स्थित लगुनी बुढ़िया माई स्थान के पास गरखी नदी (जो पुराने पोखर के रूप में जानी जाती है) में ग्रामीणों ने एक युवक का शव तैरते हुए देखा। शव को देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पानापुर थाना की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।
Police Transfer Posting: सारण में पुलिस महकमे का बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए थानेदार
जांच के दौरान शव की पहचान धेनुकी गांव निवासी कृष्णा महतो के 20 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया।
गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी
बताया जाता है कि सचिन कुमार 22 जनवरी 2026 की दोपहर से अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो मृतक के पिता द्वारा 02 फरवरी 2026 को पानापुर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दुर्भाग्यवश, गुमशुदगी दर्ज होने के अगले ही दिन उसका शव बरामद हो गया।
Chhapra Marine Drive: सारण के रिविलगंज में बनेगा 3KM लंबा एलिवेटेड सड़क, मरीन ड्राइव के निर्माण तेजी लाने का निर्देश
पानापुर थानाध्यक्ष राजा कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं सारण पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया है और मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







