छपरा में चालक से मारपीट कर बदमाशों ने स्कार्पियो को लूटा

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज पर पानापुर के बिजौली गांव निवासी की स्कार्पियो अवांछनीय तत्वों के द्वारा मारपीट कर छीनने का मामला सामने आया हालांकि मौके पर गश्ती दल ने छीनी गई स्क्रारपियो को अपने कब्जे में ले लिया। वही स्क्रारपियो चला रहें चालक जो पुलिस का जवान हैं उससे भी छीनने के दौरान अवांछनीय तत्वों के द्वारा मारपीट की गयी वही जिस स्क्रारपियो से उक्त घटना को अंजाम दिया गया वह स्क्रारपियो भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और सवार शख्स को हिरासत में ले लिया। वही मामले में थाना पुलिस के द्वारा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया गया।
मामले में सूत्रों ने बताया कि स्क्रारपियो पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी अजय राय की हैं जो रिश्तेदारी में अखंड अष्टयाम में स्क्रारपियो भेजी गई थी वहीं स्क्रारपियो गोपालगंज जिले के फैजुल्लाहपुर गांव का लड़का जो बिहार पुलिस में मुजफ्फरपुर में कार्यरत हैं उसी के द्वारा स्क्रारपियो को लेकर रिश्तेदारी की महिलाओं को छोड़ने जा रहा था कि काले रंग के स्क्रारपियो सवार कुछ लोगों ने स्क्रारपियो को घेरकर चैनपुर ओवरब्रिज पर मारपीट कर छीन लिया।
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ थाना परिसर पहुंच गई। मामले में थाना पुलिस दोनों स्क्रारपियो को जप्त कर जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 17, 2026करियर – शिक्षामहंगी कोचिंग से मिलेगी राहत: अब घर बैठे होगी NEET-JEE की तैयारी, बिहार सरकार ने शुरू की लाइव क्लासेज
- July 17, 2026क्राइमChhapra Crime News: लिफ्ट, लिफाफा और लूट… सारण में शातिर गैंग का खतरनाक खेल खत्म, अंतरजिला गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
- July 17, 2026करियर – शिक्षाCUET 2026 में AND पब्लिक स्कूल का कमाल, पहले काउंसलिंग राउंड में 9 छात्रों का DU में एडमिशन
- July 17, 2026क्राइमChhapra Crime News: हथियार लहराकर बना रहे थे दहशत का माहौल, रिविलगंज पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ दो युवकों को दबोचा



