ताईक्वांडो राज्य स्तरीय चैंपियन मैच में भाग लेने के लिए सारण की टीम रवाना

छपरा। ताईक्वांडो एसोसिएशन ऑफ सारण के खिलाड़ी तीसरा राज्य स्तरीय चैंपियन मैच खेलने गोपालगंज रवाना हुई । मैच 14 से 16 जुलाई 2023 तक अंबेडकर भवन गोपालगंज में आयोजित है जिसमे सारण से 40 की संख्या में बालक और बालिका खिलाड़ी राष्ट्रीय निर्णायक सुरेश कुमार रजक कोच विवेक कुमार के देख रेख में रवाना हुए। जिसको ताईक्वांडो एसोसिएशन ऑफ सारण के जिला अध्यक्ष डॉ० प्रीतम यादव ने हरी दिखाकर रवाना किया ।
खिलाड़ियों को रवाना करते हुए डॉ० प्रीतम यादव ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दिया और कहा सभी खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें और अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीते, खिलाड़ियों के साथ मैं हर कदम पर साथ खड़ा हूं । टीम में राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, करण कुमार,सुभम कुमार जैसे कई राष्ट्रीय खिलाड़ी टीम में मौजूद है ताईक्वांडो एसोसिएशन ऑफ सारण पहले से ही काफी अच्छा प्रदर्शन करते आई है कई राष्ट्रीय पदक जीत कर राज्य और जिले का नाम रोशन कर चुकी है दर्जनों की संख्या में सारण के खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट प्राप्त है कई खिलाड़ी राष्ट्रीय निर्णायक भी है जो राष्ट्रीय मैच में अपना महत्पूर्ण योगदान देते है ।
मौके पर ताईक्वांडो एसोसिएशन ऑफ सारण के जिला अध्यक्ष डॉ० प्रीतम यादव, जिला कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश कुमार रजक, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, सचिव डॉ० जितेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, सदस्य अभिषेक कुमार, ज्योति कुमारी, अभिषेक शर्मा इत्यादि मौजूद ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



