सारण में दो दिनों से लापता युवक का नहीं मिला कोई सुराग

छपरा। सारण में दो दिनों से लापता एक युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया गांव निवासी अनिल सिंह के 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार 23 अप्रैल से लापता है। बताया जा रहा है कि वह अपने मौसी के घर तरैया थाना क्षेत्र के भगवतपुर गया हुआ था। जहां 23 अप्रैल की सुबह घर से सोच करने के लिए बाहर गया इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने बताया कि वह उजला कलर का चेकदार शर्ट पहना हुआ है। युवक मंदबुद्धि का बताया जा रहा है। वह सही तरीके से बोल भी नहीं पता है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई है। अगर किसी व्यक्ति को कहीं यह युवक दिखाई दे तो आप 7324 9593 27, 620377 8823, 8825164715 इस नंबर पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



