तत्काल टिकट में अब नहीं चलेगी चोरी, देशभर में लागू होगा OTP आधारित बुकिंग सिस्टम
ओटीपी से ही जारी होंगे तत्काल टिकट, 52 ट्रेनों में सफल ट्रायल

Railway Tatkal Ticket: भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता को और मजबूत करने के उद्देश्य से खिड़की से मिलने वाले तत्काल टिकटों के लिए ओटीपी आधारित टिकटिंग प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था अगले कुछ दिनों में देशभर के सभी आरक्षण काउंटरों पर लागू कर दी जाएगी।
रेलवे ने जुलाई 2025 में ऑनलाइन तत्काल टिकटों के लिए ‘आधार’ ओटीपी सिस्टम लागू किया था। इसके बाद अक्टूबर 2025 में सभी सामान्य आरक्षण बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली शुरू की गई। इन दोनों पहल को यात्रियों ने व्यापक रूप से स्वीकार किया, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी।
रेलवे द्वारा नवंबर 2025 को काउंटर बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। वर्तमान में यह सिस्टम 52 ट्रेनों पर लागू किया जा चुका है। इस व्यवस्था के तहत काउंटर पर तत्काल टिकट बुक कराते समय यात्री के फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है और वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट जारी किया जाता है। आगामी दिनों में इस सिस्टम को शेष सभी ट्रेनों पर लागू कर दिया जाएगा।
यह कदम तत्काल टिकटों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और वास्तविक यात्रियों को अधिक सहज, पारदर्शी और भरोसेमंद टिकटिंग सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 14, 2026सारण को मिली बिजली की तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात, जेपी के गांव में जलेगी विकास की नई रोशनी
छपराJune 14, 2026छपरा को जलजमाव मुक्त बनाने की कवायद तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
क्राइमJune 14, 2026Saran Crime News: सारण में अपराध की साजिश नाकाम, पुलिस ने हथियार साथ तीन बदमाशों को पकड़ा
बिहारJune 14, 2026बिहार के बस स्टैंड बनेंगे मिनी एयरपोर्ट, 31 शहरों में बनेंगे विश्वस्तरीय टर्मिनल







