छपरा में हत्या-लूट और ब्लात्कार के मामले में 22 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा
छपरा। सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष के अभियुक्तों सहित मद्यनिषेध एवं अन्य कांडों के अभियुक्तों के विरूद्ध सारण पुलिस के सहयोग से न्यायालय द्वारा समुचित कार्रवाई की जा रही है। इसी कम में माह जनवरी 2024 से माह सितम्बर 2024 तक कुल 2688 कांडों में 3254 दोषसिद्ध अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। इनमें अभी तक 22 दोष सिद्ध अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई है, जिसमें सितम्बर माह में कुल 06 अभियुक्तों के विरूद्ध आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। ये 06 अभियुक्त हत्या, डकैती एवं बलात्कार जैसे गंभीर शीर्ष के अभियुक्त है।
आजीवन कारावास के दोषसिद्ध अभियुक्तों में से 02 अभियुक्त रसुलपुर थानान्तर्गत तिहरे हत्याकांड के अभियुक्त है जिन्हें नए कानून (बी०एन०एस / बी०एन०एस०एस०) के तहत सारण पुलिस के सार्थक प्रयास से माननीय न्यायालय द्वारा त्वरित विचारण करते हुए 50 दिनों के अंदर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, जो पुरे भारत वर्ष में नए कानून के तहत गंभीर शीर्ष में पहली सजा है। इस प्रशंसनीय कार्य हेतु पुरी टीम को पुलिस महानिदेशक बिहार द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
गंभीर कांडो के मामलों में सारण पुलिस आगे भी लक्ष्य निर्धारित कर माननीय न्यायालय में त्वरित विचारण कराते हुए अभियुक्तो को सजा दिलाने हेतु प्रयासरत है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



