छपरा के यात्रियों हो जाएं तैयार: अमृतसर से कटिहार तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये 05734/05733 कटिहार-अमृतसर-कटिहार होली विशेष ट्रेन का संचालन कटिहार से 06 से 27 मार्च,2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा अमृतसर से 08 से 29 मार्च,2025 तक प्रत्येक रविवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा।
यहां देखिए रूट और समय
05734 कटिहार-अमृतसर होली विशेष गाड़ी 06 से 27 मार्च,2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को कटिहार से 11.40 बजे प्रस्थान कर नवगछिया से 12.27 बजे, थाना बीहपुर से 12.47 बजे, मानसी से 13.17 बजे, खगड़िया से 13.32 बजे, बेगूसराय से 14.12 बजे, बरौनी से 14.50 बजे, हाजीपुर से 17.45 बजे, सोनपुर से 17.57 बजे, छपरा से 19.55 बजे, सीवान से 20.55 बजे, देवरिया सदर से 21.47 बजे, गोरखपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.25 बजे, गोण्डा से 01.30 बजे, बाराबंकी से 03.25 बजे, लखनऊ से 04.25 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 06.40 बजे, इटावा से 08.17 बजे, अलीगढ़ से 10.35 बजे, खुर्जा से 11.45 बजे, हापुड़ से 13.17 बजे, मेरठ सिटी से 14.15 बजे, मुजफ्फरनगर से 15.07 बजे, शाहजहाँपुर से 17.25 बजे, अम्बाला कैण्ट से 19.00 बजे, लुधियाना से 21.10 बजे, जलंधर सिटी से 22.55 बजे तथा व्यास से 23.55 बजे छूटकर तीसरे दिन अमृतसर 00.10 बजे पहुंचेगी।
सोनपुर हाजीपुर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा
वापसी यात्रा में 05733 अमृतसर-कटिहार होली विशेष गाड़ी 08 से 29 मार्च,2025 तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से 04.20 बजे प्रस्थान कर व्यास से 04.52 बजे, जलंधर सिटी से 05.30 बजे, लुधियाना से 06.50 बजे, अम्बाला कैण्ट से 08.50 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, मुजफ्फरनगर से 11.25 बजे, मेरठ सिटी से 12.35 बजे, हापुड़ से 13.32 बजे, खुर्जा से 15.05 बजे, अलीगढ़ से 15.42 बजे, इटावा से 17.35 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 20.10 बजे, लखन ऊ से 22.20 बजे, बाराबंकी से 23.20 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.35 बजे, बस्ती से 01.50 बजे, गोरखपुर से 04.05 बजे, देवरिया सदर से 05.10 बजे, सीवान से 06.05 बजे, छपरा से 07.20 बजे, सोनपुर से 08.17 बजे, हाजीपुर से 08.32 बजे, बरौनी से 10.15 बजे, बेगूसराय से 10.35 बजे, खगड़िया से 11.07 बजे, मानसी से 11.19 बजे, थाना बीहपुर से 11.52 बजे तथा नवगछिया से 12.12 बजे छूटकर कटिहार 15.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, एस.एल.आर.डी. के 02, जनरेटर सह लगेजयान का 01, शयनयान श्रेणी के 05, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



