
छपरा। सारण जिला पुलिस ने विभागीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) छतीश प्रसाद सिंह को पदावनत कर दिया है। आरोपों की पुष्टि होने पर उन्हें पुलिस अवर निरीक्षक से सहायक अवर निरीक्षक (सा.अ.नि.) के पद पर पंक्तिच्युत किया गया है। यह कार्रवाई 5 अगस्त 2025 से आगामी 12 माह तक प्रभावी रहेगी।
शिकायत पर हुई विभागीय जांच, आरोप साबित
सारण जिला पुलिस को पु.अ.नि. छतीश प्रसाद सिंह के खिलाफ संदिग्ध आचरण की शिकायतें मिली थीं। विभागीय जांच में यह प्रमाणित हुआ कि उन्होंने एक संदर्भित मामले में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनैतिक कृत्य का प्रयास किया और बिहार मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन किया। इस आचरण से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई।
जीरो टॉलरेंस पर अडिग सारण पुलिस
सारण के एसएसपी कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार या आचरणहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “जीरो टॉलरेन्स” नीति के तहत अवैध कार्य में लिप्त पाए गए पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बेहतर कार्य पर मिलेगा सम्मान
सारण पुलिस ने यह भी कहा कि जहां दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा अवैध गतिविधि की जाती है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए







