सारण में माने-माफी पथ निर्माण लेकर होगा भूमि अधिग्रहण, 21 फीट चौड़ी होगी सड़क
जल्द शुरू होगा नया संपर्क पथ निर्माण

छपरा। सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर एकमा से मांझी तक प्रस्तावित माने–माफी पथ निर्माण कार्य में आ रही देरी पर गंभीर नाराज़गी जताई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य प्रमंडल छपरा-1 के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी एकमा/मांझी मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि 21 फीट चौड़ाई के नए पथ के निर्माण के लिए रैयती भूमि का अधिग्रहण प्राथमिकता से किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित रैयतों की खाता, खेसरा समेत भूमि विवरणी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रभावित रैयतों को भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
वैकल्पिक पथ निर्माण का भी निर्देश
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की तात्कालिक सुविधा को देखते हुए बेलदारी मोड़ से बेलदारी ग्राम होते हुए प्राथमिक विद्यालय मांझी से माफी ग्राम तक लगभग 500 मीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा ईंट सोलिंग पथ तत्काल बनाया जाए। इसके लिए जिला परिषद, पंचायत समिति या मनरेगा के तहत निर्माण कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी मांझी को दिया गया।
उप विकास आयुक्त को सौंपा पर्यवेक्षण का जिम्मा
संपर्क पथ के निर्माण और माने–माफी पथ के भूमि अधिग्रहण कार्य का पूर्ण पर्यवेक्षण करने का जिम्मा उप विकास आयुक्त को सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराया जाए ताकि स्थानीय लोगों की यातायात सुविधा आसान हो और विकास कार्यों को गति मिले।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







