छपरा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का वार, डीएम-एसएसपी ने कसी नकेल
चेक पोस्ट से घाटों तक सघन छापेमारी के आदेश
Chapra Sand Mining Task Force: सारण जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भौतिक रूप से भाग लिया, जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), अंचल अधिकारी (CO) एवं थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
जब भेष बदलकर रात में शहर में निकले SSP, पैदल गश्ती कर ATM व संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा परखी
बैठक के दौरान अवैध खनन से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध खनन से जुड़े सभी लंबित नीलाम पत्र वादों में अविलंब वारंट निर्गत कर वादों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, साथ ही बकाया राशि की सख्ती से वसूली कराई जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि अवैध खनन में जब्त किए गए वाहनों पर खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि दोषियों में कानून का भय बने और पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, रेल कारखाना से लेकर अस्पताल में मिलेगी नौकरी
घाटों की जल्द होगी बंदोबस्ती
जिलाधिकारी ने सभी अबंदोबस्त घाटों की अविलंब बंदोबस्ती करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। इसके अलावा जिले के विभिन्न घाटों से जब्त किए गए बालू की दरों में कमी कर संशोधन प्रस्ताव तैयार कर विभाग से अनुमोदन प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि शीघ्र निष्पादन कर राजस्व संग्रहण में वृद्धि की जा सके।
नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर करें प्रभावी छापेमारी
एसएसपी विनीत कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि चेक पोस्टों एवं घाटों के आसपास नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर प्रभावी छापेमारी अभियान चलाया जाए। अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों और व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संयुक्त कार्रवाई से जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



