करियर – शिक्षाबिहार
JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर जल्ह होगी बहाली
पटना। राज्य सरकार दो लाख 34 हजार नए पदों पर नियुक्ति की तैयारी में जुट गई है। विभिन्न विभागों में होने वाली इन नियुक्तियों के लिए जल्द ही विभिन्न आयोगों को अधियाचना भेजी जाएगी।
ये नियुक्तियां अगर चालू वित्तीय वर्ष (मार्च 2025) में हो जाती हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का न सिर्फ वादा पूरा होगा, बल्कि यह लक्ष्य को पार कर जाएगा।
इस समय प्रदेश में दो लाख 11 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। यह सरकार के विभिन्न आयोगों में प्रक्रियाधीन हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रक्रिया को तेज कर इन पदों का जल्द से जल्द भरने के लिए कहा गया है।
72 हजार पद होंगे रिक्त
- नौकरी पाने की आस लगाए बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर यह भी है कि अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सरकारी सेवकों के अवकाश ग्रहण करने के कारण विभिन्न विभागों में 72 हजार पद रिक्त हो रही हैं।
- तैयारी यह है कि रिक्तियों के तुरंत बाद इन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। सुशासन के कार्यक्रम में सात निश्चय के तहत 2020-25 के बीच 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था।
7 लाख से ज्यादा लोगों को मिली नौकरी
- अब तक सात लाख 17 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।
- रिक्तियों को भरने की वर्तमान प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाए तो चालू वित्तीय वर्ष में 10 के बदले 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां मिल जाएंगी।
- इनमें से अधिसंख्य नौकरियां शिक्षा, गृह, राजस्व एवं भूमि सुधार, जल संसाधन, खेल सहित अन्य विभागों में दी गई हैं।
24 लाख को रोजगार
- आंकड़ों के अनुसार, सात निश्चय के तहत अब तक 24 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
- करीब 10 लाख और लोगों को रोजगार देने की योजना पर काम चल रहा है। यह पूरी हुआ तो 10 के बदले 34 लाख लोग स्वरोजगार प्राप्त कर लेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



