छपरा के जेडी सेंट्रल हाईस्कूल में छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में दिया सूर्यदेव को अर्ध्य

छपरा। छपरा शहर के भिखारी चौक स्थित जेडी सेंट्रल हाईस्कूल में छात्राओं ने छठ पर्व के पूर्व महोत्सव का आयोजन किया। इस समारोह में छात्राओं ने पारंपरिक गीत गाकर छठ पूजा की प्रस्तुति दी, जो उपस्थित सभी लोगों के लिए एक अद्भुत अनुभव था। जिसके बाद छात्राओं ने छठ पूजा से संबंधित विभिन्न गीतों का गायन किया। इस दौरान बच्चों ने छठ के महत्व को भी बयां किया और उपस्थित दर्शकों को इस महापर्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छठ गीत गाते हुए पारंपरिक परिधान में सूर्यदेव को अर्घ्य देकर कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा और सूर्य देव की पूजा से हुई, जिसमें छात्राओं ने श्रद्धा के साथ अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद, लोकगीत, नृत्य और नाटक जैसे कार्यक्रमों ने माहौल को और रंगीन बना दिया। छात्राओं ने छठ पर्व के अनुष्ठान और उसके पीछे के परंपरागत अर्थ को भी सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।
हमारी संस्कृति भी शिक्षा का एक भाग है
छपरा के महिला थाना थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी ने कहा कि हमारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली के अनुसार हमारी संस्कृति भी शिक्षा का एक भाग है। स्कूल में इस तरह का आयोजन करने से युवा पीढ़ी भी छठ महापर्व के महता से अवगत हो रही है। छात्रों को छठ पूजा के बारे में जानना चाहिए। लोक आस्था के इस पूर्व के अवसर पर देश विदेश में पूजा होने लगी है। इस अवसर पर छात्राओं ने एकत्र होकर छठ पर्व की महत्ता और संस्कृति को जीवित रखने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छठ पर्व हमारी संस्कृति की एक अनमोल धरोहर है
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक धमेंद्र कुमार ने कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति की एक अनमोल धरोहर है, जो हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और हमारी परंपराओं के प्रति समर्पण सिखाता है। यह पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमें एकजुटता और सहिष्णुता का संदेश भी देता है। आज के इस आयोजन में आपने जो उत्साह और सृजनशीलता दिखाई है, वह सराहनीय है। आपके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने हमारी परंपराओं को जीवंत किया है और हमें यह याद दिलाया है कि संस्कृति को सहेजना और आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर विद्यालय के सचिव इंद्रदेव प्रसाद, निदेशक धमेंद्र राय, प्राचार्य मनोज कुमार, शिक्षिका बबिता सिंह, प्रिंसी प्रिया, प्रतिभा प्रसाद समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती



