छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आईपीएस विकाश वैभव युवाओं से करेंगे संवाद

छपरा। विकसित बिहार बनाने के उद्देश्य से लगातार आईपीएस विकाश वैभव का सफल प्रयास आज भी अग्रसर है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विकाश वैभव प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज से उनके आवास पर मिले। डॉ० राहुल राज ने आईजी विकास वैभव का अपने आवास पर भव्य स्वागत करते हुए उनके साथ विशेष बैठक आयोजित की।
आईजी विकास वैभव ने बताया कि लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की ओर से चतुर्थ नमस्ते बिहार वृहद युवा संवाद कार्यक्रम 08 दिसंबर 2024 को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ना है। अपना एक दिन अपने बिहार को विकसित बनाने के लिए अवश्य दें।
इस मौके पर डॉ० राहुल राज ने कहा कि आईजी विकास वैभव की आम लोगों के बीच लोकप्रियता इतनी है कि जब इनको सेवा योगदान के लिए किसी अन्य स्थान पर भेजा जाता है, तो लोगों के स्नेह भरे काफिले इन्हें घेर लेती।
इतना ही नहीं युवाओं के भविष्य के लिए इन्होंने जब अपना जीवन बिहार के लिए समर्पित कर दिया है तो युवाओं को भी आगे बढ़कर इनके मनोबल को मजबूत बनाना होगा, अपना श्रम अर्पित करना होगा।
8 दिसंबर 2024 को राजेंद्र स्टेडियम छपरा में पहुंचकर लेट्स इंपायर बिहार अभियान के चतुर्थ वृहद संवाद को सबको मिलकर यादगार बनाना होगा और मिलकर बिहार को प्रेरित करने में सहयोग करना होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



