सारण SP ने ड्यूटी में लापरवाह 11 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका

छपरा: सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पुलिस कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई समीक्षा में कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में 11 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन स्थगित कर दिया गया है। 15 फरवरी 2025 को अपराध गोष्ठी के दौरान अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय सारण की कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि कई अंचल पुलिस निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारियों द्वारा पिछले चार महीनों (सितंबर से दिसंबर 2024) के अभियोजन मामलों में समर्पित आरोप-पत्र/अंतिम प्रतिवेदन माननीय न्यायालय में स्वीकृत नहीं कराए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में भी इस संबंध में बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया था कि अभियोजन कार्यों में कोताही न बरतें। बावजूद इसके, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनका वेतन स्थगित कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अभियोजन कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन पुलिसकर्मियों का वेतन स्थगित किया गया
1. संजीव कुमार (नगर थाना, सारण)
2. दीपक सागर (मुफस्सिल थाना, सारण)
3. सुभाष कुमार (भगवान बाजार थाना, सारण)
4. किरण शंकर (सदर अंचल, सारण)
5. विरेंद्र कुमार सिंह (एकमा अंचल, सारण)
6. अशोक कुमार (मुफस्सिल अंचल, सारण)
7. राकेश कुमार सिंह (मढ़ौरा अंचल, सारण)
8. अशोक कुमार सिंह (मसरख अंचल, सारण)
9. इन्द्रजीत कुमार (सोनपुर अंचल, सारण)
10. उज्ज्वल कुमार (सोनपुर थाना, सारण)
11. विपिन कुमार (मढ़ौरा थाना, सारण)
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 21, 2026क्राइमChhapra Court: दहेज के लिए बहू की हत्या, पति-देवर और सास 7 साल की सजा, 60-60 हजार रूपये जुर्माना
- July 21, 2026बिहारReels Creators: बिहार के इन्फ्लुएंसर्स के लिए सुनहरा मौका! श्रावणी मेले का वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 3 लाख रुपये
- July 21, 2026क्राइमChhapra Crime News: वाहन जांच में देशी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त
- July 21, 2026क्राइमCyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ सारण पुलिस की मुहिम, स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाया डिजिटल सुरक्षा का पाठ



