Udyog Varta: सारण के डीएम ने उद्यमियों के साथ किया संवाद, बनेगा कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर
उद्यमियों ने डीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया

छपरा। उद्योग विभाग द्वारा उद्यम के विकास के लिये सक्रिय पहल किया जा रहा है। उद्यमियों की समस्या को सुनकर इनके समाधान के लिए सक्रिय पहल की जा रही है। उद्यमियों के साथ “उद्योग वार्त्ता” के माध्यम से सक्रिय संवाद स्थापित किया जा रहा है। परिसदन सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सारण जिला के उद्यमियों के साथ उद्योग वार्त्ता की।
उद्यमियों को हर संभव सहयोग दे रही है सरकार
डीएम ने कहा कि उद्यम का विकास एक साझेदारी के तहत आपसी समन्वय से तेजी से हो सकेगा। सरकार के स्तर से उद्यमियों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग वार्त्ता के माध्यम से उद्यमियों को उनके उद्यम के संचालन एवं विकास में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर इसका निदान सुनिश्चित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि वह प्रत्येक गुरुवार को उद्यमियों के साथ संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं को दूर करने व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
सरकारी परियोजनाओं में फ्लाई ऐश ब्रिक उपयोग करने का अनुरोध
“उद्योग वार्त्ता” में उपस्थित उद्यमियों ने एक एक कर अपनी समस्या एवं आवश्यकताओं के बारे में बताया। बिजली आपूर्त्ति/अस्थिर वोल्टेज के बारे में बताया गया। फ्लाई ऐश से ब्रिक बनाने वाले उद्यमियों ने फ्लाई ऐश ब्रिक का सभी सरकारी परियोजनाओं में अनिवार्य रूप से उपयोग हेतु अनुरोध किया। दो-तीन उद्यमियों ने पीएमईजीपी के सब्सिडी का लंबित भुगतान कराने को कहा। जिला उद्योग केंद्र छपरा में उद्यमियों के लिये एक कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर बनाने के लिये विभाग को प्रस्ताव भेजने को कहा गया।
कुछ उद्यमियों ने अपने उद्यम को बढ़ाने के लिये क्रेडिट की आवश्यकता बताई। इस संबंध में बैंकर्स की बैठक में कार्रवाई हेतु निदेश देने की बात कही गई।
एक उद्यमी द्वारा पइन के भर दिए जाने के कारण जलनिकासी की समस्या के बारे में जानकारी दी गई। बिजली की तकनीक पर आधारित एक स्टार्टअप के संचालक ने बताया कि उनको बिजली कार्य का लाईसेंस मिलने में काफी विलंब हो रहा है। परंपरागत कंज्यूमर्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक ने किसानों के साथ बेहतर लिंकेज के माध्यम से रॉ मेटीरियल की उपलब्धता में सहयोग करने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी उद्यमियों की समस्या को लिखित रूप में संकलित कराया गया। संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एवं 60 से अधिक संख्या में उद्यमी/व्यवसायी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



