सोन में डूबने से छपरा के युवक की मौत, तीन दिन बाद मिला बरामद शव

छपरा/आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित सोन में डूबने से छपरा के युवक की मौत हो गयी। उसका शव तीन दिन बाद शनिवार की सुबह गौरैया स्थान सोन नदी के किनारे से बरामद हुआ। मृतक सारण (छपरा) जिले के नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी रौजा धारू टोला निवासी बैजू राय का 18 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार था शव मिलते ही लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।
युवक के पिता बैजू राय ने बताया कि वह छठ के दूसरे दिन प्रसाद लेकर अपने मौसा दिनेश राय के घर कोईलवर आया था। गुरुवार की सुबह वह कोईलवर के गौरैया स्थान स्थित सोन नदी में नहाने गया था। उसी दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह सोन में ही डूब गया। उससे उसकी मौत हो गई। शाम तक वह वापस नहीं लौटा, तो उसके मौसा दिनेश राय ने खोजबीन करना शुरू किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। उसके बाद दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की, लेकिन उस दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया।
इसी बीच शनिवार की सुबह उसका कोईलवर के गोरैया स्थान स्थित सोन नदी किनारे दिखा। बताया जाता है कि युवक चार भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां रीता देवी, भाई अभिरंजन कुमार, गोलू कुमार और आदित्य कुमार है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां रीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







