सिवान के उज्ज्वल ने मैट्रिक परीक्षा में 93% मार्क्स हासिल कर सफलता का परचम लहराया

सिवान। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मैट्रिक की परीक्षा में सफलता हासिल की है। मैट्रिक परीक्षा में सिवान जिले के वेद प्रकाश पांडेय के पुत्र उज्जवल कुमार पांडेय ने अपने प्रतिभा का परचम लहराते हुए 93% मार्क्स हासिल कर मैट्रिक परीक्षा में सफलता पाया है। उज्जवल के पिता गांव में ही प्राइवेट स्कूल चलाते हैं।
उज्जवल की प्राथमिक शिक्षा इसी स्कूल से हुई है। उज्जवल पांडेय आचार्य स्वामीनाथ पांडेय शिक्षण संस्थान, भाटापोखर का छात्र है। उज्जवल पांडे ने अधिकतर विषयों में 90% से अधिक अंक हासिल किया है।हिंदी और मैथ में उज्ज्वल ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इस सफलता का श्रेय उज्ज्वल ने अपने माता-पिता और गुरुजनो को दिया है। उज्जवल अपने दादा और दादी को प्रेरणा का स्रोत मानता है। उज्जवल के इस सफलता पर घर परिवार में काफ़ी ख़ुशी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 18, 2026छपराSaran News: सेमरिया मोक्षधाम की बदलेगी तस्वीर, पुराने शवदाह गृह की होगी मरम्मत; नए भवन को कटाव से बचाएगा प्रशासन
- August 18, 2026छपराFSSAI License: छपरा में FSSAI का लाइसेंस बनवाना आसान, 10 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान
- August 18, 2026SiwanSiwan News: सीवान के डीएम-एसपी दोनों हटाए गए, भरत सोनी बने नए एसपी, विजय प्रकाश मीणा संभालेंगे डीएम की जिम्मेदारी
- August 18, 2026छपराSaran SSP Transfer: सारण के एसएसपी विनीत कुमार का तबादला, रौशन कुमार संभालेंगे कमान



