Ticket Checking :छपरा–मशरक और थावे–सीवान रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान
105 यात्री बिना टिकट पकड़े गए
छपरा। वाराणसी मंडल के अंतर्गत छपरा–मशरक और थावे–सीवान रेलखंड पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में टिकट जांच की।
ऐसे चला अभियान
रेल प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए छपरा कचहरी, मशरक, थावे, तमकुही रोड और दिघवा दुबौली स्टेशनों की सीमाओं को सील कर दिया। इसके बाद थावे–नकहां जंगल रेलखंड की डेमू गाड़ी संख्या 75105, गोरखपुर कैंट–सीवान रेलखंड की सवारी गाड़ी संख्या 55036 तथा थावे–छपरा कचहरी रेलखंड की सवारी गाड़ियां संख्या 55109 और 551015 सहित कई यात्री गाड़ियों में सघन टिकट जांच की गई।
कितने पकड़े गए यात्री
टिकट जांच के दौरान कुल 105 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए। सभी से मिलाकर कुल ₹28,575 का जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माना जमा कराने के बाद यात्रियों को छोड़ दिया गया।
टीम में कौन-कौन थे
इस अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक (सीवान) प्रणव प्रभाकर, मंडल वाणिज्य निरीक्षक (थावे) विशाल कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक (थावे एवं सीवान) के साथ पांच टिकट जांच कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान शामिल रहे।
स्टेशनों पर दिखी भीड़
सघन जांच की सूचना मिलते ही स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतारों में खड़े होकर यात्रियों ने समय पर टिकट खरीदकर यात्रा शुरू की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने कहा कि यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा और रेल राजस्व की रक्षा के लिए चलाया गया। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान हमेशा स्वच्छता और रेल नियमों का पालन करें तथा उचित टिकट लेकर ही ट्रेन में सफर करें। यह सघन जांच अभियान रेल प्रशासन की उस पहल का हिस्सा है, जिसके जरिए यात्रियों को टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि रेलवे राजस्व की हानि न हो और अवैध यात्रा पर रोक लग सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



