छपरा
सारण में फलदार वृक्ष क्षति करने में पूछताछ करने पर तलवार से मार किया घायल

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में आम और केले का पेड़ काटने पर पूछने के दौरान युवक पर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया। घायल युवक पूरब टोला गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह कुशवाहा पिता तारकेश्वर सिंह कुशवाहा हैं। घायल युवक ने बताया कि उसी के गांव के जाकिर साई पिता फूला साई सहित अन्य ने तलवार से केला और आम का पेड़ काट दिया। उसी के बारे में पूछने पर तलवार से हमला कर दिया।
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







