
छपरा। सारण में एक टेम्पू चालक की चाकू गोदकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गयी है। घटना जिल के बनियापुर थाना क्षेत्र की है। जहां पिरौठा नहर से शव बरामद किया गया है । मृतक की पहचान पड़ोसी जिला गोपालगंज के बैकुंठपुर नया टोला पिररा गांव निवासी शंभू दास के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना दास के रूप में की गयी है। मृतक टेंपो चालक का काम करता था। जो मंगलवार के देर शाम रिज़र्व लेकर छपरा आया था। इसके बाद लापता हो गया था और बुधवार के दोपहर बाद उसका शव बनियापुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। युवक की चाकू गोदकर हत्या की गई है।
परिजनों के अनुसार पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने को लेकर हुए विवाद में हत्या की आशंका जाहिर किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि मृतक के पत्नी का उसके दोस्त के साथ ही अवैध संबंध था। जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ था। स्थानीय स्तर पर पंचायती के अलावे कोर्ट और थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। जिसको लेकर आए दिन आरोपी द्वारा विवाद और धमकी मिलता रहता था। इसी क्रम में मंगलवार के दिन शाम घर से रिजर्व टेंपो लेकर छपरा गए और बुधवार को उनका शव बरामद हुआ।
मृतक के पत्नी के अवैध संबंध के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक मुन्ना के दोस्त श्यामसुंदर के साथ उसके पत्नी का विगत दो वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था। पत्नी का श्यामसुंदर के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष में मारपीट और मुकदमा चल रहा है। आरोपी द्वारा मुन्ना के साथ कई बार मारपीट भी किया गया था। जिसको लेकर पुलिस में शिकायत भी किया गया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए बनियापुर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के पिरौटा नहर के पास से युवक का शो बरामद किया गया है। युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। लवारिस स्थिति में टेम्पू खड़ा होने के सूचना के बाद बगल के झाड़ी से पुलिस ने शव बरामद किया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



