छपरा में 6 बच्चों की माँ पर जब चढ़ा इश्क का बुखार तो आशिक के साथ हो गयी फरार

छपरा। एक शादीशुदा महिला अपने से कम उम्र के आशिक के साथ फरार हो गई है। इस महिला के 6 बच्चे हैं लेकिन इश्क का नशा और अपने आशिक को पाने की चाहत में घर से भागने का दोनों ने फैसला कर लिया और महिला अपने आशिक के साथ घर से भाग निकली है।सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की एक छह बच्चों की मां को लेकर बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी नीरज राम फरार हो गया है।
उधर बच्चे अपनी मां की सकुशल घर वापसी की आशा में टकटकी लगाये बैठे हुए हैं। बताया गया है कि इस संबंध में मांझी थाने में महिला के पति के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं मामले में पुलिस द्वारा महिला की बरामदगी और अपहरण कर्ता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने दावा किया की जल्द ही अपहृत महिला को बरामद कर अपहरण कर्ता नीरज राम को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में पुलिस द्वारा आरोपित नीरज राम के घर की कुर्की-जब्ति की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



