छपरा में लड़की से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाश, सड़क हादसे के हो गये शिकार
छपरा। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के एनएच 722 पर भैंसमरा पेट्रोल पंप के समीप एक लड़की की मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्के सहित सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी सदर अस्पताल छपरा रेफर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के मुकीमपुर निवासी चुन्नी कुमारी भैंसमरा से गड़खा की ओर पैदल जा रही थी।
तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक लड़की का मोबाइल झपटा मार छपरा की ओर भागने लगे, हालांकि भगाने के क्रम में उच्चके की बाइक कुछ ही दूरी पर जाने के बाद एक अन्य राहगीर की बाइक से टक्कर हो गई।जिसके बाद लड़की चोर चोर चिल्लाने लगी। तभी मौके पर पुलिस की गस्ती टीम पहुंची।
पुलिस को मौके पर देख बाइक छोड़ तीनों उच्चके फरार हो गए ।वहीं घायल राहगीर गड़खा थाना क्षेत्र के बंगारी निवासी रुस्तम अंसारी और गलीम अंसारी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाया गया। जहां पहले से ही एक उच्चके का इलाज चल रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल की जिसमें उच्चके युवक अलोनी बनवारी डीह निवासी नीतीश कुमार बताया। वही दो उच्चके भी अलोनी के बताए जाते हैं। सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



