लोकसभा चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक, डीएसपी बोले- गड़बड़ करने वालों को करें चिह्नित

छपरा। लोकसभा चुनाव को लेकर सारण जिले के मशरक थाना परिसर में सारण,सिवान, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों के डीएसपी और थाना प्रभारी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान, मुजफ्फरपुर सरैया डीएसपी कुमार चंदन और मशरक सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह समेत मशरक थानाध्यक्ष धनंजय राय, तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पानापुर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम,बैकुंठपुर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह समेत मकेर के थानाध्यक्ष मौजूद रहें।
बैठक में मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान ने सभी से कहां कि लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक आयोजित की गयी हैं जिसमें सभी का सहयोग जरुरी हैं। सभी को लोक सभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करना है और उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभीअधिकारियों के साथ इलाक़े सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया।
चुनाव में जिनके द्वारा गड़बड़ी करने की आशंका है, उनको चिह्नित कर मुचलकों में पाबंद किया जाए। पूर्व में हुए चुनाव में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। अवैध शराब तस्करी में लिप्त रहे अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए।
वहीं सभी प्रकार की सूचनाएं सभी अधिकारी एक-दूसरे को साझा करें ताकि अपराधियों पर कड़ी नजर रहे और शरारती तत्व गड़बड़ी न कर पाएं। जिला के सीमावर्ती बॉर्डर पर लगातार बैरियर लगाकर चेकिंग की जाए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को एक-दूसरे की मदद करने की अपील की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



