
छपरा। जिले के मांझी थाना क्षेत्र के कलान गांव में बीती रात एक वहशी पति ने अपनी 50 वर्षीया पत्नी को धारदार हथियार से काट कर मार डाला. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध मिली जानकारी के मुताबिक कलान गांव निवासी स्व बालक राम के 55 वर्षीय पुत्र प्रभु राम ने बीती रात्रि करीब दस बजे अपनी पत्नी की फ़ंसुली से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी. जानकर सूत्रों ने बताया कि मृतिका का दोष मात्र इतना ही था कि खाना बनाते समय उसने सब्जी में नमक कम डाला था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है. हत्यारा पति ताड के पेड़ से ताड़ी उतारने का काम करता है. उसके एकलौते पुत्र की शादी हो चुकी है.वह पिकअप वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. पुलिस नें मृतिका के पुत्र विनोद कुमार राम के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया हैं की खाने नें नमक कम को माता पिता के बीच थोड़ा विवाद हुआ विवाद के बाद पिता नें फसूली से काट कर निर्मम हत्या कर दिया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



