अगर आप भी है प्लम्बर-इलेक्ट्रीशियन और ब्यूटीशियन, तो स्वरोजगार के लिए मुफ्त में मिलेगा Tool Kit
छपरा। अगर आप भी इलेक्ट्रीशियन प्लम्बर और ब्यूटीशियन है और बेरोजगार है तो आप के लिए यह अच्छी खबर है। सारण जिले के ऐसे लोगों को जिला प्रशासन के तरफ से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए टूल kit दिया जायेगा। सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रोदेशिक नियोजनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के “नियोजन सेवा का विस्तार” योजनान्तर्गत अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुरूप स्वरोजगार हेतु TOOL KIT प्रदान किया जाएगा।
इस योजना अंतर्गत TOOL KIT के लिए इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स, मोटर रिपेयर, फिटर, ब्यूटीशियन एवं प्लम्बर इत्यादि में सारण जिले के किसी संस्थान से उतीर्ण होना चाहिए। सभी प्रशिक्षण वाले ट्रेड के लाभुक अनुसुचित जाति, अनुसुचित जन जाति, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेन्डर (बिहार राज्य के निवासी), उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष होना चाहिए।
इसके लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में BSDM/ITI के समकक्ष परीक्षा में उतीर्ण अथवा NSQF से मान्यता प्राप्त हो। अभ्यर्थी का वार्षिक आय 1,80,000/- से कम होना चाहिए साथ ही NCS पोर्टल पर दिनांक 16 जनवरी 2024 से पूर्व निबंधित होना अनिवार्य है।
बताया गया कि पात्रता धारक योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 के अपराहन 05 बजे तक संबंधित प्रमाण-पत्रों की अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा, सारण को संबोधित करते हुए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन दे सकते हैं।निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



