Saran News: अनियंत्रित ट्रक ने पैसेंजर ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन घायल
ग्रामीणों ने बचाई यात्रियों की जान

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के पकड़ी नरोतम गांव निवासी स्व. जलेश्वर ठाकुर के 65 वर्षीय पुत्र रामदयाल ठाकुर, बिनोद ठाकुर की पत्नी पुनम देवी, उनका 5 वर्षीय पुत्र अंश कुमार, गोपालगंज जिले के सिधवलिया निवासी वीरेंद्र प्रसाद की पत्नी उषा देवी (40 वर्ष) तथा ऑटो चालक राधेश्याम राय, हरदिया मोड़ निवासी वकील राय का पुत्र, के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो यात्रियों को लेकर मशरक से डुमरसन की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सीएचसी मशरक पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



