छपरा में लगेगा रोजगार मेला, फील्ड डेवलपमेंट अस्सिटेंट के पद पर होगी भर्ती, 16 से 18 हजार तक मिलेगी सैलरी

छपरा। श्रम संसाधन विभाग ,अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा 24 दिसंबर 2024 को प्रातः 10:30 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में (बाजार समिति के नजदीक, प्रेम नगर, कजारिया टाइल्स के सामने, ) एक दिवसीय रोजगार -सह – मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में आर्शीवाद माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड , फील्ड डेवलपमेंट अस्सिटेंट पद हेतु चयन करेगी।
इस पद के लिए पात्रता:
12वीं , ग्रेजुएशन ,पोस्ट ग्रेजुएशन।
आयु:
18 से 35 वर्ष
चयन के माध्यम :
साक्षात्कार चयनित उम्मीदवार को उनकी योग्यता के अनुसार मासिक 16500/- 18000 रुपये वेतन का लाभ मिलेगा। मुफ्त ज्वाइनिंग, कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं।
इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो ,आधार कार्ड के साथ आएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस एवं बाइक होना जरूरी है। नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है। कोई स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



