Chhapra News: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भ्रामक-भड़काऊ पोस्ट डालने वाले 3 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज

छपरा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट करने वालों पर सारण पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। साइबर थाना सारण द्वारा तीन सोशल मीडिया अकाउंट—दो फेसबुक प्रोफाइल और एक इंस्टाग्राम अकाउंट—के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन अकाउंट्स पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप है।
क्या है मामला?
सारण के ग्रामीण (Rural SP) एसपी शिखर चौधरी (Shikhar CHAUDHARY IPS) ने बताया कि सारण साइबर थाना को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान ऐसे पोस्ट्स की जानकारी मिली जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणियों के ज़रिए लोगों को भड़काने और नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही थी। ये पोस्ट विशेष रूप से एक समुदाय को निशाना बनाकर तैयार किए गए थे, जो कि समाज में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा को बढ़ावा दे सकते हैं।
दर्ज की गई प्राथमिकी:
ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 145/25, दिनांक 13.05.2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएँ 192, 196, 299, 302, 352, 353(2), 353(1)(C), 351(3), 190 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनता से अपील:
सारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया (SOCIAL MEDIA) पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें। यदि किसी को ऐसे कंटेंट की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत सारण साइबर सेल को सूचित करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



