
छपरा। छपरा के बेरोजगार युवकों के लिए नौकरी का एक सुनहरा मौका है। डिलेवरी बॉय के पद पर बंपर भर्ती निकाली गयी है। सारण जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा कार्यालय परिसर में 30 जुलाई को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराह्न तक नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें नियोजक Delhivery private Limited, Chapra के द्वारा छपरा हेतु रिक्तियों के विरूद्ध चयन किया जायेगा। बताया गया कि इस कैंप में Delivery Boy के रिक्त 30 पदों पर चयन किया जाएगा । इस इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10th पास यह साथ स्वयं का बाइक, साइकिल, स्मार्टफोन होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष एवं वेतन 11985 से 18000 रुपये निर्धारित है।
बताया गया कि नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है। जो कि भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अतः अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 1, 2026Saran Crime News: फरार अभियुक्तों की अब खैर नहीं! 24 घंटे में 48 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
क़ृषिJune 1, 2026बिहार में शुरू हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’, 800 कृषि सखी करेंगी किसानों को जागरूक
छपराJune 1, 2026MLC प्रत्याशी डॉ राहुल राज की पहल से बढ़ी शिक्षकों की उम्मीद, शिक्षा मंत्री के सामने रखी बड़ी मांग
बिहारJune 1, 2026बिहार में शराबबंदी के बावजूद 16.5% लोग पी रहे शराब, सरकारी दावों पर उठे सवाल







