छपरा के जेपीविवि में चार वर्षीय ग्रेजुएशन के नये सत्र के लिए 4 जुलाई से होगा नामांकन

छपरा। चार साल के सत्र के साथ जुलाई में स्नातक के नए सत्र का नामांकन शुरू हो जाएगा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा नए सत्र 2024-28 के सत्र के लिए सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में नोटिफिकेशन के साथ फर्म भरने का कार्य शुरू हो जाएगा। तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेज से अलग अलग विषय मे सीटों की संख्या मांगी गई है।
मई के प्रथम सप्ताह में विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर सीटों का ब्योरा जारी कर दिया जाएगा। साथ ही सभी कॉलेज को नामांकन संबधित सूचना को कॉलेज के निजी वेबसाइट पर जारी करने का आदेश दिया गया है।जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा, सीवान व गोपालगंज में 21 अंगीभूत तथा 11 संबद्ध कॉलेजों का संचालन होता है। जिसमें कला, विज्ञान तथा वाणिज्य के अंतर्गत 37 हजार सीटों पर नामांकन के लिए इस वर्ष अप्लाई लिया जायेगा।
आठ सेमेस्टर बनाये गये हैं जय प्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक के अंतर्गत सत्र 2023 से च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम सीबीसीएस सिलेबस लागू किया जा चुका है। सीबीसीएस सिलेबस के अंतर्गत स्नातक को चार साल का कर दिया गया है। जिसमें कुल आठ सेमेस्टर बनाये गये हैं।पहले छह सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को डिग्री मिल जायेगी। वहीं दो और सेमेस्टर उत्तीर्ण करने के बाद डिग्री के साथ रिसर्च भी पूरा कर सकेंगे। वहीं चार सेमेस्टर पूरा करते ही छात्रों को डिप्लोमा मिल जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMay 22, 2026सारण में 17 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को उम्रकैद
क़ृषिMay 22, 2026अब गांव-गांव पहुंचेगा ‘गन्ना रथ’, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी
क्राइमMay 21, 2026सारण SSP ने सोनपुर थाने को लिया गोद, अब दिखेगा स्मार्ट पुलिसिंग का असर
TechnologyMay 21, 2026Bihar AI Summit 2026: बिहार में पहली बार होगा मेगा AI समिट, जुटेंगे 4000 से ज्यादा प्रतिनिधि







