सारण में डेढ़ करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद
छपरा सारण।छपरा में शराबबंदी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी शराब की खेप की बरामदगी हुई है यह बरामदगी आज सुबह छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाने के सराय बख्श गांव के पास से की गई है यहां पर हेल्थी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरेंद्र सिंह के लाइन होटल पर छापा मारा जहां पर 2 कंटेनर विदेशी शराब से लदा खड़ा था।
पटना उत्पाद विभाग की टीम द्वारा इन दोनो कंटेनर को छपरा मुजफ्फर पुर एन एच 722 पर रेड की की तो दोनो कंटेनर यहां के लाइन होटल के पास खड़े पाए गए जब इनकी तलाशी ली गई दोनों कंटेनरओं में विदेशी शराब भरी हुई थी उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों कंटेनरो को जब्त कर भेल्डी थाने के सुपुर्द कर दिया है।
उत्पाद विभाग की टीम और भेल्डी पुलिस मिलकर बरामद विदेशी शराब की गिनती हो रही है और अभी तक 10000 लीटर से ज्यादा शराब की बरामदगी की बात की जा रही है साथ ही दोनों कंटेनर दोनो चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है इस बात की जानकारी होने पर मरहौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा भी भेल्डी थाने पहुंच गए हैं पूछताछ कर रहे हैं कि शराब कहां से आई है और से कहां जाना है अभी तक इस मामले में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है बरहाल बरामद शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है जो सारण जिले की अब तक की बड़ी शराब की बरामदगी बताई जा रही है
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



