
छपरा | बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के द्वारा 30 मई 2025 (गुरुवार) को नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प नियोजन कार्यालय, छपरा (स्थान: बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर, काजरिया टाइल्स के सामने) में आयोजित किया जाएगा।
इस नियोजन कैम्प में Nava Bharath Fertilizer LTD के द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग छपरा, सीवान और गोपालगंज में की जाएगी।
स्वास्थ्य मिशन की सच्ची मिसाल: छपरा की डॉक्टर इशिका सिन्हा, जिन्होंने बच्चों की तकलीफ को अपना मिशन बना लिया
📝 पात्रता:
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास
आयु सीमा: 20 से 40 वर्ष
वेतनमान: ₹10,000 से ₹14,500 मासिक
अतिरिक्त लाभ: टीए (TA) और डीए (DA) भी देय
🖥️ आवश्यक प्रक्रिया:
नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है।
निबंधन भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
आवश्यकता पड़ने पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में जाकर भी ऑनलाइन निबंधन कराया जा सकता है।
नियोजन कैम्प के दिन भी ऑन-स्पॉट निबंधन की व्यवस्था की गई है।
Railway News: छपरा से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदला
जो अभ्यर्थी रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक उम्मीदवार समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लें और रोजगार का लाभ उठाएं।
Train में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, रेलवे का दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन का तोहफा
📌 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा
(स्थान: बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर, काजरिया टाइल्स के सामने)
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



