सारण की डॉ नीतू सिंह बनी राष्ट्रीय स्नातक संघ बिहार राज्य महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष

छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडेय और डॉ कविता सिंह राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी बिहार राज्य महिला मोर्चा अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के द्वारा डॉ कुमारी नीतू सिंह को उनके द्वारा लगातार निस्वार्थ भाव से किए गए राष्ट्र हित और समाज हित कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय स्नातक संघ बिहार राज्य महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ कुमारी नीतू सिंह ने कहा कि महिलाओं को जरुरत है कि वे अपनी क्षमता को पहचानें और प्रयास करे की अपने परिवार के साथ साथ देश और समाज के विकास के प्रति भी अपनी भूमिका को निभा सके।

सरकार को भी ज्यादा से ज्यादा योजना महिलाओं के विकास लिए चलानी चाहिए। ये बदलाव तभी संभव है जब सारा समाज एक साथ खड़ा होकर सकारात्मक रुख से काम करे। जब तक हम अपनी कल्पना को साथ नहीं देंगे तब तक राष्ट्र का सर्वांगीण विकास नहीं होगा। अगर आप एक महिला को शिक्षित कर रहे हैं तो आप आने वाली पीढ़ी को शिक्षित कर रहे हैं। समाज के विकास के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि लड़कियों को शिक्षा में किसी तरह की कमी न आने दी जाए क्योंकि उन्हें ही आने वाले समय में समाज के साथ समाज को एक नई दिशा दी जाती है। इस संगठन का उद्देश्य राष्ट्र के सभी स्नातक स्तर के लोगों को जागरूक करना और उन्हें रोजगार दिलाना है और स्वरोजगार के बारे में उन्हें जानकारी देना है और उन में जागरूकता लाना है। इस संगठन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना और आत्मनिर्भर बनाना है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय और कविता सिंह राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी बिहार राज्य महिला मोर्चा अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के दिशा निर्देश पर डॉ कुमारी नीतू सिंह बिहार राज्य महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा डॉ अमृता कुमारी को राष्ट्रीय स्नातक संघ बिहार राज्य महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।