
Rojagar Mela Chhapra: जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को वेदांता प्राइवेट आईटीआई, दुमदुमा (दाउदपुर), सारण में एक दिवसीय विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक किया जाएगा। इस शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी DISTIL EDUCATION & TECHNOLOGY PVT LTD द्वारा अधिसूचित रिक्तियों के विरुद्ध चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
200 पदों पर अवसर
पहला अवसर (100 पद)
- पदनाम: Apprenticeship / Student Trainee
- योग्यता: 12वीं अथवा आईटीआई (सभी ट्रेड) उत्तीर्ण
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
- वेतन: ₹16,000/- (इन हैंड)
- कार्यस्थल: ग्रेटर नोएडा, CNH Industrial (India) Private Limited
दूसरा अवसर (100 पद)
- पदनाम: Apprenticeship / Student Trainee
- योग्यता: 10वीं, 12वीं या आईटीआई (सभी ट्रेड)
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
- वेतन: ₹16,000/- (इन हैंड)
- कार्यस्थल: गाजियाबाद, Shriram Pistons & Rings Limited
‘सीखो और कमाओ’ योजना का लाभ
नियोजन शिविर के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को “सीखो और कमाओ” योजना के तहत 3 वर्ष का निःशुल्क डिप्लोमा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें उच्च मानकों वाली औद्योगिक इकाइयों में व्यवहारिक प्रशिक्षण (ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग) प्राप्त करने का भी सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे उनका तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकसित होगा।
आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है
- अद्यतन बायोडाटा
- 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- कैंसिल चेक
- पासपोर्ट साइज 4 फोटो
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि व समय पर शिविर में उपस्थित होकर रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







