छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज जिला निबंधन एवम् परामर्श केंद्र पर सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा विभिन्न कोचिंग संस्थान के संचालकों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवम् कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अपने स्तर से जागरूक करने हेतु अनुरोध किया गया।
उक्त प्रक्रिया के तहत विभिन्न कॉलेजों एवम् कोचिंग संस्थानों में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कराए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। साथ ही 18 – 19 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में नामित कराने हेतु भी जागरूक करने का अनुरोध किया गया।
![](https://sanjeevanisamachar.com/wp-content/uploads/2024/06/20240610_155843.png)
![](https://sanjeevanisamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/20231109_100458-scaled.jpg)
![](https://sanjeevanisamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/rishav-ji.jpg2-1-Copy.jpg)
![](https://sanjeevanisamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/20240121_123355.png)
![](https://sanjeevanisamachar.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240310_225043-1-scaled.jpg)