सोनपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर अभिनव योजना के तहत खुलेगा साइबर कैफे

छपरा। अभिनव योजना के तहत पूर्व मध्य रेल का सोनपुर मंडल अपने सभी स्टेशनों पर जेरोक्स सह साइबर कैफे खोलने जा रहा है। ये सारे बूथ सोनपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर खोले जाने की योजना है। यह बूथ स्टेशन एरिया में बाउंड्री वॉल से सटे हुए होंगे। शुरुआत में निम्न 10 स्टेशनों पर इस योजना की शुरुआत की जा रही है:।नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय ,दलसिंहसर य,हाजीपुर थाना बिहपुर, लखमीनिया, बरौनी जंक्शन, मुजफ्फरपुर एवं शाहपुर पटोरी।
शर्तों के मुताबिक निर्धारित जगह पर आवेदक को केबिन का निर्माण स्वयं करना होगा तथा उन्हें बिजली का कनेक्शन भी स्वयं लेना होगा। किसी भी केबिन का साइज अधिकतम 10 x 10 फीट तथा न्यूनतम 8 x 6 फुट होगा। विदित हो कि इन बूथों का आवंटन ई अकाउंट के माध्यम से होगा और बूथ का आवंटन आवेदन करने वाले आवेदकों को पांच वर्षों के लिए किया जाएगा। जिसे संतोषजनक कार्य करने पर और आगे भी बढाया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







