Train Updates: छठ पूजा और दीपावली को लेकर छपरा के रास्ते गोरखपुर से रांची तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपरा-सीवान और देवरिया सदर होकर चलेगी ट्रेन
छपरा। रेलवे प्रशासन ने दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 08629/08630 रांची–गोरखपुर–रांची साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
8 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक चलेगी ट्रेन
08629 राँची-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अक्टूबर से 01 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को राँची से 16.50 बजे प्रस्थान कर मूरी से 18.02 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 19.00 बजे, चन्द्रपुरा से 19.39 बजे, कतरासगढ़ से 20.12 बजे, धनबाद से 20.50 बजे, चित्तरंजन से 22.32 बजे, जामताड़ा से 22.47 बजे, मधुपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.05 बजे, झाझा से 01.35 बजे, जमुई से 02.02 बजे, किऊल से 02.34 बजे, मोकामा से 03.12 बजे, बख्तियारपुर से 04.07 बजे, राजेन्द्र नगर टर्मिनल से 05.05 बजे, पटना से 05.25 बजे, पाटलिपुत्र से 06.00 बजे, छपरा से 07.40 बजे, सीवान से 08.50 बजे, भटनी से 09.50 बजे तथा देवरिया सदर से 10.20 बजे छूटकर गोरखपुर 11.45 बजे पहुँचेगी।
छपरा-सीवान के यात्रियों को होगा फायदा
वापसी यात्रा में 08630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 अक्टूबर से 02 नवम्बर,2025 तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से 15.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 16.50 बजे, भटनी से 17.11 बजे, सीवान से 18.10 बजे, छपरा से 19.15 बजे, पाटलिपुत्र से 21.20 बजे, पटना से 21.55 बजे, राजेन्द्रनगर टर्मिनस से 22.05 बजे, बख्तियारपुर से 22.47 बजे, मोकामा से 23.32 बजे, दूसरे दिन किऊल से 00.05 बजे, जमुई से 00.37 बजे, झाझा से 01.35 बजे, जसीडीह से 02.50 बजे, मधुपुर से 03.15 बजे, जामताड़ा से 03.45 बजे, चितरंजन से 04.12 बजे, धनबाद से 05.10 बजे, कतरासगढ़ से 05.34 बजे, चन्द्रपुरा से 06.22 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 07.05 बजे तथा मूरी से 08.10 बजे छूटकर रांची 09.30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में लगेगा 20 कोच
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 11, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



