छपरा में UPSC-BPSC और रेलवे-बैंकिंग की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा Study Kit
स्वरोजगार के लिए सरकार बांटेगी टूल किट, अंतिम तिथि 31 जुलाई
छपरा। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित “नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम” के अंतर्गत सारण जिले के योग्य एवं जरूरतमंद युवाओं को स्टडी किट और टूल किट दिए जाएंगे। यह योजना उन अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और स्वरोजगार में सहायता प्रदान करने हेतु चलाई जा रही है जो समाज के वंचित वर्गों से आते हैं और सरकारी मापदंडों के अनुसार पात्र हैं।
इस संबंध में सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा जानकारी दी गई कि यह कार्यक्रम दो प्रमुख घटकों – स्टडी किट योजना और टूल किट योजना – के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात, 2 एक्सप्रेस ट्रेनों कोच संरचना में होगा बदलाव |
स्टडी किट योजना: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता
इस योजना के अंतर्गत ऐसे अभ्यर्थियों को UPSC, BPSC, रेलवे, बैंकिंग, SSC जैसी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु स्टडी किट दी जाएगी:
लाभार्थी वर्ग:
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC), दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर
- बिहार राज्य के निवासी
- जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम हो
- सरकारी सेवा की मान्य उम्र सीमा के अंतर्गत
- 15 दिसंबर 2024 से पूर्व NCS पोर्टल (अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा) पर पंजीकृत
शैक्षणिक योग्यता:
परीक्षानुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का पालन अनिवार्य होगा।
टूल किट योजना: स्वरोजगार के लिए व्यावसायिक उपकरणों का वितरण
इस योजना के तहत स्वरोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को उनके प्रशिक्षण के अनुरूप टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
उपलब्ध ट्रेड:
इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर रिपेयर, फिटर, ब्यूटीशियन, प्लंबर आदि
लाभार्थी वर्ग:
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर
- बिहार के निवासी
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
- जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख से कम हो
- 15 दिसंबर 2024 से पूर्व NCS पोर्टल पर निबंधन आवश्यक
शैक्षणिक योग्यता:
संबंधित ट्रेड में BSDM/ITI समकक्ष या NSQF से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र अनिवार्य।
आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई 2025 की शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा (सारण) को संबोधित करते हुए जमा कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र नियोजनालय कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
- आवेदन के साथ सभी प्रासंगिक प्रमाणपत्रों की अभिप्रमाणित छायाप्रतियाँ संलग्न करना अनिवार्य है।
- निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Railway Track Safety: मानूसन के दौरान रेलवे लाइन की होगी विशेष निगरानी,संरक्षा जैकेट और उपकरणों से लैस होंगे रेलकर्मी |
सरकार की पहल – सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम
यह योजना राज्य सरकार की उस व्यापक सोच का हिस्सा है जिसके तहत “योग्यता और अवसर के बीच सेतु निर्माण” का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल न केवल युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी, बल्कि तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराएगी। सहायक निदेशक (नियोजन) ने युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नियोजनालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



