छपरा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1053 वाहनों से 71.89 लाख रूपये जुर्माना, 694 वाहन मालिकों को नोटिस जारी
छपरा। परिवहन विभाग की अधिसूचना संख्या 12059 दिनांक 11.09.2024 के तहत सभी प्रकार के वाहनों के पथकर, अस्थायी निबंधन शुल्क, हरित कर और व्यापार कर पर लगने वाले अर्थदंड में रियायत का प्रावधान किया गया है। यह योजना 18.09.2024 से 31.03.2025 तक प्रभावी रहेगी। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है।
जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 19.03.2025 से विशेष वाहन जांच अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत कुल 1053 वाहनों पर 71,89,404 रुपये का शमन अधिरोपित किया गया है, और 69 वाहनों से 94,000 रुपये की वसूली की गई है।
694 कर प्रमादी वाहनों के स्वामियों और 149 पेंडिंग ई-चालान वाले वाहनों के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, मोबाइल के माध्यम से भी बकाया कर और जुर्माना भुगतान करने हेतु सूचित किया गया है। अब तक बकाया कर मद में 15,65,800 रुपये और पेंडिंग चालान से 6,10,600 रुपये की वसूली की गई है।
सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकार द्वारा कर और अर्थदंड में दी गई छूट 31.03.2025 तक ही मान्य है। इसके बाद पूरा टैक्स और अर्थदंड देय होगा। अधिक से अधिक लोगों तक इस छूट का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



