छपरा के शुभमोये डे ने JEE Main में 99.82 परसेंटाइल प्राप्त लहराया सफलता का परचम

छपरा। सारण के छात्र शुभोमोय डे ने जेईई मेन – 2 में 99.82 परसेंटाइल पाया है। भौतिकी में उसने 100 परसेंटाइल, गणित में 99.59 परसेंटाइल तथा रसायन शास्त्र में 99.51 परसेंटाइल पाया है। शुभोमोय कक्षा 9 से ही शारदा क्लासेज का छात्र रहे हैं और कोरोना काल में भी वीडियो के माध्यम से पढाई करते रहे हैं । शुभोमोय ने बताया की बचपन में बड़े भाई को देर रात तक जग कर मेहनत करते देखना उसके लिए प्रेरणा दायक रहा है और बड़े भाई के नक़्शे कदम पे चलने का मन उसी समय से बना लिया था। दोनों भाई दर्शन नगर के देबाशीष डे और मौसमी डे के पुत्र हैं।
विदित हो कि शारदा क्लासेस छपरा के संचालक दो भाई सिद्धार्थ कुमार और वसुमित्र सिंह भी आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और उन लोगों ने बड़े शहरों की बड़ी नौकरियां छोड़कर छपरा शहर में शारदा क्लासेस को स्थापित किया। वसुमित्र सिंह ने बताया कि शुभोमोय का अच्छा करना अपने लक्ष्य की ओर पूर्ण समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने मई महीने में होने वाले एडवांस की परीक्षा में और बेहतर करने का भरोसा भी जताया। वसुमित्र सिंह ने कहा कि हम लोगों ने छोटे शहर के अल्प साधन युक्त छात्रों और अभिभावकों के बड़े सपनों को पूरा करने के लक्ष्य को लेकर छपरा में काम करने का निर्णय लिया था। यह परिणाम फिर से साबित करता है कि आई आई टी की परीक्षा में सफलता के लिए दिल्ली और कोटा जाना जरूरी नहीं है। प्रतिभावान बच्चे इस शहर में रह कर भी देश के सर्वोच्च संस्थानों में हर साल प्रवेश पा रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



