
छपरा।सारण के सोनपुर में पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट हुई है। बदमाशों ने होमगार्ड के 2 जवानों को गोली मार दी। इनमें से एक की मौत हो गई है। उसे सिर में गोली लगी है। दूसरे को सीने पर गोली मारी, उसे गंभीर हालत में पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है। लूटी गई रकम फिलहाल 12 लाख बताई जा रही है।गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बैंक के अंदर बदमाश दाखिल हुए थे। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि रोज की तरह बैंक में काम चल रहा है। तभी 5 लड़के बैंक के अंदर दाखिल होते हैं। थोड़ी देर में सभी अपनी जेब से पिस्टल निकालते हैं। जैसे ही गार्ड एक्टिव होते हैं। अपराधी सीधे फायर करना शुरू कर देते हैं।
एक गार्ड को सीने में गोली मारता है। गार्ड भी अपनी रायफल उठाकर गोली मारने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसे गोली लग चुकी थी। इसके बाद वो फर्श पर गिर जाता है। थोड़ी देर बाद बदमाश गार्ड की रायफल उठाकर अंदर चला जाता है।
घटना सोनपुर में DRM ऑफिस के पास के ब्रांच की है। बैंक में मौजूद महिला कर्मचारी ने बताया कि बैंक में रोज की तरह की काम चल रहा था। साढ़े 12 बजे के करीब 5 लोग बैंक में घुसे थे। थोड़ी देर में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हम डर गए थे। लोग चिल्लाने लगे थे। कुछ समझ नहीं आ रहा था क्या करें।मौके पर सारण एसपी गौरव मंगला भी पहुंचे हैं। वारदात के बाद पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर दी है। अपराधियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लूटपाट की इस घटना के बाद आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
मारे गए गार्ड की पहचान 55 साल के महेश साह के तौर पर हुई है। वहीं दूसरा जवान नरेश राय है। दोनों सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक गांव के रहने वाले थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







