छपरा में प्यार की हुई जीत, पुलिस हिरासत में लिए गए प्रेमी-प्रेमिका की हुई शादी

छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में लावारिस हालत में भटकते प्रेमी-प्रेमिका को थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जांच पड़ताल के दौरान दोनों की पहचान प्रेमी पूर्वी चम्पारण जिला के कल्याण पुर थाना क्षेत्र के परैनिया बखडी़ गांव निवासी पिंटू शर्मा पिता बिजली प्रसाद और प्रेमिका कोटवा थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव निवासी मौसमी कुमारी पिता मोतीलाल शर्मा के रूप में हुई। जांच पड़ताल के दौरान दोनों के परिजनों को सूचना दी गई।
वहीं प्रेमी-प्रेमिका को थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने बताया कि दोनों अपने सहमति से यदि शादी करने को तैयार तो परिजनों को कोई आपत्ति नहीं है।
पुलिस ने कागजी कार्यवाही करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों के हवाले कर दिया वही परिजनों ने थाना परिसर के सटे राम-जानकी शिव मंदिर में पुजेरी टुन्ना बाबा की मौजूदगी में शादी समारोह सम्पन्न करा दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







