International Driving: विदेशों की सड़कों पर बिहार की बेटियां चला सकेंगी गाड़ियां, 73 महिलाओं ने लिया इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट
अब बिहार की महिलाएं भी बनेंगी इंटरनेशनल ड्राइवर

पटना। नीतीश सरकार की पहल से अब बिहार की बेटियां भी विदेशों में आत्मविश्वास से गाड़ी दौड़ा रही हैं। राजधानी पटना के जिला परिवहन कार्यालय से बीते तीन सालों में 73 महिलाओं ने इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट हासिल किया है। वहीं, इसी अवधि में 602 पुरुष चालकों ने भी इस सुविधा का लाभ लिया।
राज्य सरकार की ओर से यह सुविधा प्रदेश के 38 जिलों के DTO कार्यालयों से उपलब्ध करा दी गई है। अब बिहार के चालक बिना अतिरिक्त झंझट के अपने ही शहर से IDP लेकर 160 देशों में छह महीने तक दोपहिया और चारपहिया वाहन चला सकते हैं।
यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है, जो यूएई, सऊदी अरब, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूक्रेन, मॉरीशस और फिजी जैसे देशों में काम या पढ़ाई के लिए जाते हैं। कोरोना काल के बाद से विदेश यात्रा करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और ऐसे में यह सुविधा सीधे तौर पर प्रवासी बिहारियों को राहत दे रही है।
महिलाएं बना रहीं नई पहचान
सबसे अहम पहलू यह है कि इस सुविधा का लाभ उठाने में बिहार की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। राजधानी पटना में अब तक 73 महिलाओं ने इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट हासिल किया है। यह आंकड़ा भले संख्या में छोटा लगे, लेकिन इसका सामाजिक और प्रतीकात्मक महत्व बहुत बड़ा है। यह दर्शाता है कि बिहार की बेटियां अब केवल शिक्षा और रोजगार तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि विदेशों में जाकर भी आत्मविश्वास के साथ गाड़ी चला रही हैं।
महिलाओं की यह भागीदारी न केवल उनके आत्मनिर्भर और सशक्त होने का परिचय है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा है। यह साफ़ संदेश है कि नीतीश सरकार की नीतियाँ महिलाओं को सिर्फ़ राज्य स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी नई पहचान दिला रही हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 29, 2026खेलसारण में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मुकेश यादव बने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष
- August 29, 2026छपरासारण में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से पहले निपटेंगे जमीन विवाद, DM-SSP ने बनाई नई रणनीति
- August 29, 2026छपरासारण में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए SDPO के स्तर पर बनेगी डेडिकेटेड टीम
- August 29, 2026क्राइमChhapra Crime News: लूट से लेकर आर्म्स एक्ट तक के मामलों में वांछित मोनू सैनी पुलिस के हत्थे चढ़ा



