सारण में लक्जरी कार से 186 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार, यूपी से लायी जा रही थी शराब

छपरा। बिहार में शराबबंदी लागू है। पुलिस इसे प्रभावी बनाने के लिए शराबियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी क्रम में सारण जिले की मशरक थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने मंगलवार को महाराणा प्रताप चौंक पर लक्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मशरक सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर महाराणा प्रताप चौंक पर मशरक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लक्जरी कार से शराब बरामद किया। वहीं, शराब धंधेबाज लक्जरी कार चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि अवैध शराब की आवग होने वाली है जिस पर दारोगा राजेश रंजन और एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ महाराणा प्रताप चौंक लक्जरी कार को घेराबंदी कर पटना नंबर की एक कार को पकड़ा गया। जांच के क्रम में लक्जरी कार बीआर 01 सी यू 3568 से 186 लीटर अग्रेजी शराब बरामद किया गया। जो 1020 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब हैं। वही लक्जरी कार में शराब धंधेबाज पटना जिले पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र पाटीलीपुत्रा कालोनी रोड नम्बर-5 मकान नम्बर-24 निवासी गंगा गौतम पिता रजनीश रंजन और पटेल नगर थाना क्षेत्र के रोड नम्बर-1 मकान नम्बर-26 निवासी अभिशेख सिंह पिता कमलेश प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लक्जरी कार पर दूसरे किसी थाना का जप्ती का कांड संख्या और सिवान के गुठनी थाने में शराब जप्त का प्राथमिकी दर्ज का कागजात है फिलहाल पुलिस गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ करने में जुटी हुई है और शराब तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही है, क्योंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. ऐसे में यहां लक्जरी कार के माध्यम से शराब कहां भेजी जा रही थी, इसका भी पता लगाने में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







