सारण के DM-SP ने यूपी के सीमावर्ती मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ० गौरव मंगला द्वारा संयुक्त रूप से लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर सदर अनुमंडल अंतर्गत रिविलगंज एवं मांझी प्रखंड के उत्तरप्रदेश राज्य से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत सिताबदियारा पंचायत तथा मांझी प्रखंड के नदियों से सटे क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से मतदान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संचालन हेतु मध्य विद्यालय, सिताबदियारा, जयप्रभा कन्या उच्च विद्यालय छोटका बैजू टोला, बबन माधव मध्य विद्यालय गरीब टोला, माधव प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय बैजू टोला के डेरा तथा मांझी प्रखंड अवस्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पहुंच पथ, मतदान केंद्रों पर आधारभूत तथा शेड की सुविधा एवम् सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही उक्त मतदान केंद्रों के स्थानीय मतदाताओं से वार्ता कर भेद्य टोलों एवम् अपना मत का प्रयोग करने में होनेवाली समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 29, 2026खेलसारण में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मुकेश यादव बने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष
- August 29, 2026छपरासारण में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से पहले निपटेंगे जमीन विवाद, DM-SSP ने बनाई नई रणनीति
- August 29, 2026छपरासारण में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए SDPO के स्तर पर बनेगी डेडिकेटेड टीम
- August 29, 2026क्राइमChhapra Crime News: लूट से लेकर आर्म्स एक्ट तक के मामलों में वांछित मोनू सैनी पुलिस के हत्थे चढ़ा



