सारण डीएम ने की पहल, बाल गृह के बच्चों को नौकरी-योग्य बनाने के लिए दी जायेगी स्किल ट्रेनिंग
शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर खास जोर

छपरा। जिलाधिकारी सारण अमन समीर द्वारा समाज कल्याण विभाग, बिहार के अधीन संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। डीएम ने दोनों संस्थानों में बच्चों को मिलने वाली सभी सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और चिकित्सा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे सभी बच्चों की शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए नियोजन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों को नियमानुसार निबंधित करने तथा उनकी रुचि के अनुरूप विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि “बच्चों को प्रशिक्षित करके ऐसे सक्षम बनाया जाए कि यहां से निकलने के बाद वे समाज में अपनी पहचान बना सकें।”
बच्चों की सुरक्षा और सुविधा में सुधार
जिलाधिकारी ने गृह परिसर में उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा की। उन्होंने पुराने और उपयोग में नहीं आ रहे अलमारी, वाटर कूलर, फ्रिज आदि उपस्करों को बदलकर नए उपकरण लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, जिससे बच्चों की सुरक्षा और सुविधा में सुधार हो सके।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विशेष श्रेणी के बच्चों का इलाज जिले से बाहर कराया जा रहा है, उन अस्पतालों के चिकित्सकों और सदर अस्पताल के डॉक्टरों के बीच सुदृढ़ समन्वय स्थापित किया जाए। इससे संबंधित बच्चों की बीमारी, उपचार प्रक्रिया और आगे की मेडिकल जरूरतों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी और उनका उपचार निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
इसके अलावा, डीएम ने संस्थान में रखे गए नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी का आदेश दिया, ताकि उनके पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी आवश्यकताएँ सही समय पर पूरी हो सकें।
निरीक्षण के दौरान बाल संरक्षण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, काउंसलर सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
- August 11, 2026छपरासारण में DM ने की बड़ी कार्रवाई, चावल गबन करने वाले 2 पैक्स के खिलाफ FIR दर्ज
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार



