अब ट्रेनों में RAC टिकट वाले यात्रियों को भी मिलेगी ये सुविधा, रेलवे ने दूर किया टेंशन

छपरा। ट्रेन के एसी कोच में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट (RAC Ticket) के साथ एक ही सीट पर यात्रा करने वाले दोनों यात्रियों को अब बेडरोल मिलेगा। इस व्यवस्था के लागू होने से आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। दोनों यात्रियों को पहले एक ही बेडरोल मिलता था। जिस वजह से कई बार दोनों यात्रियों के बीच कहासुनी भी हो जाती थी।
अब कंफर्म टिकट वालों की तरह पैकेट बंद बेडरोल में दो बेडशीट, एक ब्लैंकेट, एक पिलो और एक तोलिया आरएसी वाले यात्रियों को मिलेगा।
पूरी टिकट का पैसा देते हैं RAC वाले यात्री
बता दें कि आरएसी में पूरा किराया देने के बाद भी आधी सीट मिलती है। आरएसी होने पर यात्रियों को कोच में साइड लोवर की आधी सीट मिलती है। एसी कोच के यात्री के बर्थ पर पहुंचते ही कोच अटेंडर बेडरोल उपलब्ध कराता है।
यह सुविधा उन्हीं यात्रियों को मिलती थी, जिनका बर्थ कंफर्म होता था। आरएसी के यात्रियों को इससे वंचित रखा गया था, जबकि आरएसी में एक सीट पर दो यात्रियों सफर करते हैं। एसी कोच में बेडरोल नहीं होने पर यात्री ठंड से परेशान हो जाते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए



