रेलवे का बड़ा निर्णय : छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन, पैसेंजर ट्रेन रहेगी रद्द

छपरा। पुर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन अब नए लुक में नजर आएगा। इसको लेकर जंक्शन पर कार्य जोर – शोर से चल रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के छपरा जं. के यार्ड रिमाडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में 06 से 28 अक्टूबर, 2023 तक ब्लाक दिया जायेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। गाड़ियों को निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिग, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण कर चलाई जायेगी।
15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस 06 से 28 अक्टूबर,2023 तक निरस्त रहेगी ।
रि-शिड्यूलिंग:
– 05145 छपरा-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी ब्लाक अवधि में छपरा से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी ।
– 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस ब्लाक अवधि में छपरा से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी ।
शार्ट ओरिजिनेशन-शार्ट टर्मिनेशन-
– 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 अक्टूबर,2023 को सीवान से चलाई जायेगी एवं यह गाड़ी छपरा-सीवान के मध्य निरस्त रहेगी तथा 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस छपरा तक चलाई जायेगी।
– 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 एवं 29 अक्टूबर,2023 को सीवान से चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी छपरा-सीवान के मध्य निरस्त रहेगी तथा 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस छपरा तक चलाई जायेगी।
– छपरा से 13, 20 एवं 27 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 07652 छपरा-जलना अनारक्षित विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी स्टेशन से चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-छपरा के मध्य निरस्त रहेगी ।
– जलना से 11, 18 एवं 25 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 07651 जलना-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
नियंत्रण-
– 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ब्लाक अवधि में मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
– 14007, 14015, 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ब्लाक अवधि में मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
– 04654 अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी विशेष गाड़ी ब्लाक अवधि में मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
– 05146 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी ब्लाक अवधि में मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
– 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस ब्लाक अवधि में आवश्यकतानुसार नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







