छपरा में कृषि विभाग में नियोजित 38 कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

छपरा। सारण समाहणालय के सभा कक्ष में प्रभारी जिलाधिकारी -सह-उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा कृषि विभाग के अधीन विभिन्न पदों पर नवनियोजित 38 कर्मियों को नियोजन पत्र वितरित किया गया।
प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक के 12, सहायक तकनीकी प्रबंधक के 23 एवं प्रखण्ड स्तरीय लेखापाल के चयनित 03 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, सारण एवं उप परियोजना निदेशक, आत्मा, सारण उपस्थित थे।
जिला कृषि पदाधिकारी-सह- परियोजना निदेशक द्वारा सभी अभ्यर्थियों को बताया गया कि 29 फरवरी तक अभ्यर्थी नियोजन पत्र की शर्तों के अनुसार कार्यालय- कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सारण में कार्य दिवस में उपस्थित होकर सूचना दे सकते हैं। साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जो अभ्यर्थी नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम मे उपस्थित नहीं हो पाये है वे “आत्मा’ कार्यालय से अपना नियोजन पत्र प्राप्त करते हुए उक्त निर्धारित तिथि तक कार्यालय को कार्य अवधि में उपस्थित होकर सूचना दे सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



