छपरा-भटनी रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण, ट्रैक-ओवरहेड सेफ्टी की बारीकियों का लिया जायजा
स्टेशनों की स्वच्छता और यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

छपरा। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वाराणसी आशीष जैन ने वरिष्ठ मंडलीय अधिकारियों के साथ भटनी–छपरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेनों के परिचालन में संरक्षा, सुरक्षा, सतर्कता एवं स्टेशनों की स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया।
डीआरएम अपनी निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से एकमा स्टेशन पहुंचे और वहां का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, जल निकासी व्यवस्था, प्रतीक्षालय, वाटर बूथ पर पानी की उपलब्धता, बॉथिंग ट्रैक और प्लेटफॉर्म ड्रेनेज, फूड स्टॉल, पार्सल कार्यालय एवं सर्कुलेटिंग एरिया की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई और स्टेशन प्रबंधन में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
डीआरएम ने एकमा स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की गुणवत्ता उच्च मानक की हो तथा निर्धारित समयसीमा में इन्हें पूरा किया जाए।
टेकनिवास स्टेशन पर लिया जायजा
इसके बाद विंडो निरीक्षण करते हुए डीआरएम टेकनिवास स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्टेशन पैनल, स्टेशन मास्टर कक्ष और यार्ड का निरीक्षण किया। संरक्षा और रख-रखाव के मद्देनजर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
ट्रैक और संरक्षा परख
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पूरे भटनी–छपरा रेलखंड पर परिचालनिक संरक्षा की गहन जांच की। इसमें ट्रैक का वाटर क्लियरेंस, पुल-पुलियों का वाटर लेवल, मानसून प्रिकॉशन्स, सिग्नलों की दृश्यता, यात्री सुविधा विकास कार्यों की प्रगति, परिचालन सुधार, ट्रैक का रख-रखाव, समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट, काशन ऑर्डर और ट्रैक फिटिंग्स की स्थिति शामिल रही।
संरक्षा मानकों पर कोई समझौता नहीं
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संरक्षा मानकों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य समयबद्ध व उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहें ये अधिकारी
निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विकास कुमार सिंह, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (गोरखपुर) अमित मणि त्रिपाठी, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) शिशिर श्रीवास्तव, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार समेत कई वरिष्ठ पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



